Showing posts with label कुंडली. Show all posts
Showing posts with label कुंडली. Show all posts

Thursday, 22 August 2013

8 Things you do on Tuesday can boost your Destiny-मंगलवार को करें ये 8 काम

0
हनुमानजी चमका देंगे भाग्य

तंत्र शास्त्र के अनुसार यदि सावन के मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो कुछ ही समय में आपकी किस्मत बदल सकती है। ये खास उपाय आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।


1. मंगलवार की शाम को किसी हनुमान मंदिर में जाएं और एक सरसौं के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है।

2. मंगलवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसौं के तेल का दिया जलाएं। इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके तुलसी की माला से राम नाम का जप करें। कम से कम 11 माला जप अवश्य करें।

3. अगर आप शनि दोष से पीडि़त हैं तो मंगलवार को काली उड़द व कोयले की एक पोटली बनाएं। इसमें एक रुपए का सिक्का रखें। इसके बाद इस पोटली को अपने ऊपर से उसार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें और फिर किसी हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जप करें इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।

4. मंगलवार को किसी हनुमानजी के मंदिर जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।

5. मंगलवार के दिन तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना अपने पूजन स्थान पर करें। प्रतिदिन इस यंत्र की पूजा विधि-विधान से करें तो शीघ्र ही इसका शुभ फल प्राप्त होने लगता है। 

6. मंगलवार की सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा।

7. मंगलवार को पास ही स्थित हनुमानजी के किसी मंदिर में जाएं और उन्हें उन्हें सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें। इससे हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।

8. मंगलवार को शाम के समय हनुमानजी को केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाएं। हनुमानजी को प्रसन्न करने का ये बहुत ही अचूक उपाय है। इस उपाय से हर मनोकामना पूरी हो जाती है।
Read More »

Remedies for Saturn-शनि के लिए उपाय

0
1॰ शनिवार के दिन पीपल वृक्ष की जड़ पर तिल्ली के तेल का दीपक जलाएँ।

2॰ शनिवार के दिन लोहे, चमड़े, लकड़ी की वस्तुएँ एवं किसी भी प्रकार का तेल नहीं खरीदना चाहिए।

3॰ शनिवार के दिन बाल एवं दाढ़ी-मूँछ नही कटवाने चाहिए।


4॰ भड्डरी को कड़वे तेल का दान करना चाहिए।

5॰ भिखारी को उड़द की दाल की कचोरी खिलानी चाहिए।

6॰ किसी दुःखी व्यक्ति के आँसू अपने हाथों से पोंछने चाहिए।

7॰ घर में काला पत्थर लगवाना चाहिए।

शनि के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु शनिवार का दिन, शनि के नक्षत्र (पुष्य, अनुराधा, उत्तरा-भाद्रपद) तथा शनि की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
Read More »

Remedies for Mercury-बुध के लिए उपाय

0
१॰ अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा निरन्तर उसकी देखभाल करनी चाहिए। बुधवार के दिन तुलसी पत्र का सेवन करना चाहिए।

२॰ बुधवार के दिन हरे रंग की चूड़ियाँ हिजड़े को दान करनी चाहिए।
 
३॰ हरी सब्जियाँ एवं हरा चारा गाय को खिलाना चाहिए।

 

४॰ बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में मूँग के लड्डुओं का भोग लगाएँ तथा बच्चों को बाँटें।
 
५॰ घर में खंडित एवं फटी हुई धार्मिक पुस्तकें एवं ग्रंथ नहीं रखने चाहिए।
 
६॰ अपने घर में कंटीले पौधे, झाड़ियाँ एवं वृक्ष नहीं लगाने चाहिए। फलदार पौधे लगाने से बुध ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है।
 
७॰ तोता पालने से भी बुध ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है।
 
बुध के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु बुधवार का दिन, बुध के नक्षत्र (आश्लेषा, ज्येष्ठा, रेवती) तथा बुध की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
Read More »

Remedies for Moon-चन्द्रमा के लिए उपाय

0
१॰ व्यक्ति को देर रात्रि तक नहीं जागना चाहिए। रात्रि के समय घूमने-फिरने तथा यात्रा से बचना चाहिए।

२॰ रात्रि में ऐसे स्थान पर सोना चाहिए जहाँ पर चन्द्रमा की रोशनी आती हो।
 
३॰ ऐसे व्यक्ति के घर में दूषित जल का संग्रह नहीं होना चाहिए।


४॰ वर्षा का पानी काँच की बोतल में भरकर घर में रखना चाहिए।
 
५॰ वर्ष में एक बार किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान अवश्य करना चाहिए।
 
६॰ सोमवार के दिन मीठा दूध नहीं पूना चाहिए।
 
७॰ सफेद सुगंधित पुष्प वाले पौधे घर में लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।
 
चन्द्रमा के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु सोमवार का दिन, चन्द्रमा के नक्षत्र (रोहिणी, हस्त तथा श्रवण) तथा चन्द्रमा की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
Read More »

Remedies for Rahu-राहु के लिए उपाय

0
१॰ ऐसे व्यक्ति को अष्टधातु का कड़ा दाहिने हाथ में धारण करना चाहिए।

२॰ हाथी दाँत का लाकेट गले में धारण करना चाहिए।

३॰ अपने पास सफेद चन्दन अवश्य रखना चाहिए। सफेद चन्दन की माला भी धारण की जा सकती है।


४॰ जमादार को तम्बाकू का दान करना चाहिए।

५॰ दिन के संधिकाल में अर्थात् सूर्योदय या सूर्यास्त के समय कोई महत्त्वपूर्ण कार्य नही करना चाहिए।

६॰ यदि किसी अन्य व्यक्ति के पास रुपया अटक गया हो, तो प्रातःकाल पक्षियों को दाना चुगाना चाहिए।

७॰ झुठी कसम नही खानी चाहिए।

राहु के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु शनिवार का दिन, राहु के नक्षत्र (आर्द्रा, स्वाती, शतभिषा) तथा शनि की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
Read More »

What is to be done on Friday-शुक्रवार को क्‍या करना चाहिए

0
१॰ काली चींटियों को चीनी खिलानी चाहिए।
 
२॰ शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए।
 
३॰ किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करना चाहिए।

 

४॰ किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय १० वर्ष से कम आयु की कन्या का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेना चाहिए।
 
५॰ अपने घर में सफेद पत्थर लगवाना चाहिए।
 
६॰ किसी कन्या के विवाह में कन्यादान का अवसर मिले तो अवश्य स्वीकारना चाहिए।
 
७॰ शुक्रवार के दिन गौ-दुग्ध से स्नान करना चाहिए।

शुक्र के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु शुक्रवार का दिन, शुक्र के नक्षत्र (भरणी, पूर्वा-फाल्गुनी, पुर्वाषाढ़ा) तथा शुक्र की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
Read More »

Friday, 16 August 2013

Which colour is good for your Zodic Number?-कौन-सा रंग है आपके अंक के लिए शुभ?

0
जन्म के हिसाब से सभी लोगों के अंक अलग-अलग होते हैं। आपके अंक के अनुसार आपके लिए कौन-सा रंग शुभ है.

1) जो लोग 1, 10, 19 या 28 तारीख को पैदा हुए हैं उन लोगों का अंक 1 होता है। इस अंक के लोगों पर सूर्य का सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है। इनके लिए ज्यादातर ओरेंज और पीला रंग पहनना बहुत शुभ रहता है। 


2) जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है उन लोगों का अंक 2 है। इस अंक के लोगों पर चन्द्रमा का ज्यादा प्रभाव होता है और इसी वजह से इनके लिए सफेद रंग धारण करना बेहद शुभ रहता है। 

3) 3 अंक उन लोगों का होता है जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो। ऐसे लोगों पर बृस्पति का प्रभाव होता है और इनके लिए पीला रंग शुभ होता है। 

4) 4 अंक के लोगों पर राहू ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है और 4, 13, 22 तथा 31 तारीख को जन्मे लोग इस अंक वाले होते हैं। इनके लिए सबसे शुभ रंग हरा माना जाता है। 

5) 5, 14 और 23 तारीख को पैदा हुए लोगों का अंक 5 होता है। इन पर ज्यादा प्रभाव बुद्ध ग्रह का होता है और इनके लिए ग्रे रंग को धारण करना बहुत शुभ रहता है। 

6) जो लोग 6, 15 और 24 तारीख को पैदा हुए हैं उन लोगों का अंक 6 होता है और उन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। ऐसे लोगों के लिए गुलाबी रंग या नीला रंग धारण करना शुभ रहता है। 

7) जिन भी लोगों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो उनका अंक 7 होता है और उन पर केतु ग्रह का ज्यादा प्रभाव होता है। उनके लिए लाइट ग्रीन रंग बेहद शुभ रहता है। 

 8, 17 और 26 तारीख को पैदा हुए लोगों का अंक 8 माना जाता है। इन लोगों पर शनि का प्रभाव होता है और इसीलिए इन लोगों के लिए शुभ रंग नीला माना जाता है। 

9) जिन लोगों का जन्म 9, 18 और 27 तारीख को होता है उनका अंक 9 होता है। मंगल ग्रह का प्रभाव इन लोगों पर ज्यादा होता है। इसलिए इन्हें लाल रंग धारण करना चाहिए। 

जय माँ कामाख्या
https://www.facebook.com/srimaakamakhya?ref=hl
Read More »

Friday, 12 July 2013

Solve the problems of life-जीवन की समस्‍यायों का समाधान

0
जीवन समस्याओं से भरा हो, तो...........यह उपाय करे अब्श्य कब होगा

1.
जन्मकुंडली में यदि ग्यारहवें घर में शनि हो, तो मुख्य द्वार की चौखट बनाने से पहले उसके नीचे चंदन दबा दें, सुख-समृद्धि से घर सुशोभित रहेगा।

2. भवन-निर्माण से पहले भूखंड पर पांच ब्राह्मणों को भोजन करना बहुत शुभ होता है। इससे घर में धन, ऐश्वर्य व सुखों का वास होता है। बच्चे भी संस्कारी व आज्ञाकारी होते हैं।

3.
यदि जीवन समस्याओं व दुखों से भरा हो, तो सौ ग्राम साबुत चावल किसी तालाब में डाल दें।

4.
यदि घर में मां को लगातार कोई कष्ट सता रहा हो, तो 121 पेड़े लेकर बच्चों को बांट दें कष्ट दूर हो जाएगा।

5.
यदि जमीन जायदाद लाख कोशिशों के बावजूद अधिक दामों न बिक पा रहा हो, तो कभी-कभी चाय की पत्ती जमादार को दें। चांदी का चैकोर टुकड़ा सदैव अपने पास रखें और चांदी के गिलास में ही पानी पीएं। हमेशा सफेद टोपी पहनें। संपत्ति अधिक दामों में बिक जाएगी।

6.
राहु ग्रह की अशुभता दूर करनी हो, तो भगवती काली की उपासना करें । राहु अशुभ हो तो अचानक शारीरिक कष्ट होता है। चांदी की चेन गले में पहनें, राहत मिलेगी। कुत्तों को रोटी अवश्य खिलाएं, गरीबों को सूज़ी का हलवा अपने हाथ से बांटें, कष्ट दूर होगा।

7.
यदि व्यवसाय या रोजगार में विघ्न बहुत आ रहे हों तो दस अंधों को भोजन कराएं और गुलाब जामुन खिलाएं। अपने माता-पिता की सेवा करें, विघ्न अपने आप दूर हो जाएंगे।

8.
पढाई करते वक्त विशेष कर नींद आए और पढ़ाई में मन न लगे, रुकावटें आएं तो इसके लिए पूर्व की तरफ सिरहाना करके सोएं। रोज रामायण के सुन्दरकांड के कुछ अंशों का पाठ करना चाहिए। इसके साथ-साथ सवा 5 रत्ती का एक खूबसूरत मोती और सवा 6 रत्ती का मूंगा चांदी की अंगूठी में जड़वा कर क्रमशः छोटी अंगुली और अनामिका में धारण करें । पढ़ते वक्त नींद नहीं आएगी तथा इस उपाय से विद्यार्थी परीक्षा में अव्वल आते हैं और समस्त रुकावटें दूर हो जाती हैं।

9.
मानसिक अशांति की समस्या किसी पूर्व पाप का परिणाम होता है। इसे दूर करने के लिए यह उपाय बहुत लाभकारी है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और उनका स्मरण करें। हनुमान चालीसा का अवश्य पाठ करें। शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार से उपाय शुरू करें। सोते वक्त एक छोटा सा चाकू सिरहाने के नीचे रखें। जिस कमरे में सोते हों, कपूर का लैंप जलाएं। समस्या का सामधान हो जाता है। पूर्व जन्म के पाप नष्ट होने लगते हैं और स्थितियां अनुकूल होने लगती हैं तथा मानसिक अशांति दूर होती है।

10.
कर्ज से मुक्ति के लिए: कर्ज से पीड़ित व्यक्ति को चाहिए कि दोनों मुटठी में काली राई लें। चैराहे पर पूर्व दिशा की ओर मुंह रखें तथा दाहिने हाथ की राई को बाईं ओर और बाएं हाथ की राई को दाहिनी दिशा में फेंक दें। एक साथ राई को फेंकना चाहिए। राई फेंकने के पश्चात चौराहे पर सरसों का तेल डाल कर दोमुखी दीपक जला देना चाहिए। दिया मिट्टी का रखना चाहिए। यह प्रयोग शुक्ल पक्ष के प्रथम शनिवार को संध्या के समय करें। श्रद्धा द्वारा किया गया यह उपाय अवश्य कर्ज से मुक्ति दिलवाता है। एक बार सफलता न प्राप्त हो, तो दोबारा फिर कर लेना चाहिए। जिस चौराहे पर टोटका किया जा चुका हो उस दिन उस चौराहे पर टोटका नहीं करना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। यदि अमावस्या हो और शनिवार हो तो यह विशेष फलदायी होता है। तब यह टोटका करना जादुई चमत्कार से कम नहीं है।
Read More »